Edited By Isha, Updated: 04 Oct, 2026 08:05 AM

शहर के एत्मादपुर पुल के पास खुले में पड़े कूड़े के ढेर में आज भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भयानक थी कि इससे उठा धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से साफ आसमान में दिखाई दे रहा था। इस भारी धुएं और आग की लपटों
फरीदाबाद(अनिल राठी): शहर के एत्मादपुर पुल के पास खुले में पड़े कूड़े के ढेर में आज भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भयानक थी कि इससे उठा धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से साफ आसमान में दिखाई दे रहा था। इस भारी धुएं और आग की लपटों को देखकर आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना हुईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आखिरकार पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही कि समय रहते दमकल विभाग की टीम ने स्थिति को संभाल लिया। पुलिस और संबंधित विभाग अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस भीषण आग के पीछे की असली वजह क्या थी। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।