Edited By Harman, Updated: 08 Oct, 2026 02:39 PM
फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रदर्शन में शामिल दो कांग्रेसी नेत्रियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला थप्पड़बाजी तक पहुंच गया।
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रदर्शन में शामिल दो कांग्रेसी नेत्रियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला थप्पड़बाजी तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि पराग शर्मा ने प्रदर्शन के दौरान गजना लांबा को पीछे हटने का इशारा किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच थप्पड़ चलने लगे। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया और स्थिति को संभाला। घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया।