फरीदाबाद के पार्क अस्पताल में छापेमारी, इनकम टैक्स अधिकारी खंगाल रहे वित्तीय रिकॉर्ड

Edited By Harman, Updated: 12 Oct, 2026 02:59 PM

faridabad s park hospital raided income tax officials searched financial record

फरीदाबाद के पार्क अस्पताल में सोमवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे आयकर विभाग के अधिकारी 5 से 7 गाड़ियों में अस्पताल पहुंचे।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के पार्क अस्पताल में सोमवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे आयकर विभाग के अधिकारी 5 से 7 गाड़ियों में अस्पताल पहुंचे। इसके बाद से अस्पताल में विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की इस कार्रवाई के पीछे टैक्स चोरी और वित्तीय लेनदेन में कथित गड़बड़ियों की जांच की जा रही है। विभाग की टीम अस्पताल से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।

सुबह से जारी इस कार्रवाई को लेकर अस्पताल परिसर में हलचल बनी हुई है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं और कार्रवाई का दायरा कितना बड़ा है, इसकी जानकारी विभाग की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!