फरीदाबाद में धान से भरा ट्रैक्टर खेत में पलटा, नीचे दबने से किसान ने मौके पर तोड़ा दम; मची अफरा-तफरी

Edited By Harman, Updated: 09 Oct, 2026 10:20 AM

in faridabad a tractor full of paddy overturned in the field the farmer died

फरीदाबाद के पृथला इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किसान धान से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक सतीश की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के पृथला इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किसान धान से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक सतीश की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि सतीश ट्रैक्टर में धान लोड करके मोहना मंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर पर उसका पालतू कुत्ता भी बैठा हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर पर सामान ओवरलोड था और उसकी रफ्तार भी तेज थी। इसी दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर खेत में जा घुसा और पलट गया हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे सतीश को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस मामले में छायंसा थाने के एसआई महेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी। ट्रैक्टर पर सतीश के साथ उसका पालतू कुत्ता भी बैठा हुआ था। बताया गया कि कुत्ते को सीट पर बैठाने के दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर पर धान का सामान ओवरलोड होने के कारण वह अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा और पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक सतीश की दबने से मौत हो गई।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!