फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना: सेक्टर-29 पुल पर पत्नी के सामने ही आगरा नहर में कूदा युवक, 15 मिनट तक समझाती रही पत्नी

Edited By Isha, Updated: 03 Oct, 2026 04:02 PM

young man jumps into agra canal right in front of his wife

सैक्टर-29 पुल पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सामने ही आगरा नहर में छलांग लगा दी। महिला करीब 15 मिनट तक पति को जान न देने के लिए समझाती रही। इससे पहले कि वह उसे रोक पाती पति ने आगरा नहर में छलांग लगा दी।

फरीदाबाद: सैक्टर-29 पुल पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सामने ही आगरा नहर में छलांग लगा दी। महिला करीब 15 मिनट तक पति को जान न देने के लिए समझाती रही। इससे पहले कि वह उसे रोक पाती पति ने आगरा नहर में छलांग लगा दी।

पुलिस नहर में युवक की तलाश कर रही है, अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। युवक का नाम पवन है। वह सैक्टर-29 में पत्नी डिंपल के साथ रहता है। वह फैक्टरी में वह नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी के साथ पवन का झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह ड्यूटी चला गया। ड्यूटीपर भी फोन पर उसकी पत्नी के साथ बहस होती रही।

दोपहर को वह मोटरसाइकिल से सैक्टर-29 पुल पर पहुंचा और फोन पर पत्नी डिंपल को बता दिया कि वह नहर में छलांग लगाने जा रहा है। डिंपल तुरंत वहां पहुंची तो पवन पुल के किनारे खड़ा हुआ था। पत्नी ने दूर से ही उसे समझाने की कोशिश की। उसने पत्नी से कहा कि अगर वह नजदीक आई तो नहर में छलांग लगा देगा। पत्नी जैसे ही नजदीक पहुंचने की कोशिश करने लगी पवन ने नहर में छलांग लगा दी। नहर किनारे नहा रहे 2 युवकों ने पवन को पकड़ने की कोशिश की लेकिन पवन पानी में ओझल हो गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!