रेवाड़ी : हाईवे-48 पर सुबह-सुबह दो ट्रालों की भीषण भिड़ंत, टक्कर के बाद लगी आग से मची अफरा-तफरी

Edited By Harman, Updated: 09 Oct, 2026 08:20 AM

rewari two trawlers collided early in the morning on highway 48

जयपुर-दिल्ली हाईवे नंबर-48 पर साहबी पुल से आगे टाटा मोटर्स के नजदीक शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रोड़ी से भरे एक ट्राले में क्रेशर से भरे दूसरे ट्राले ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : जयपुर-दिल्ली हाईवे नंबर-48 पर साहबी पुल से आगे टाटा मोटर्स के नजदीक शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रोड़ी से भरे एक ट्राले में क्रेशर से भरे दूसरे ट्राले ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एक ट्राला चालक की मौत होने की सूचना मिली है। हालांकि, हादसे में चालक की मौत की आधिकारिक पुष्टि और उसकी पहचान के संबंध में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। क्रेशर से भरा ट्राला जयपुर-दिल्ली हाईवे पर साहबी पुल पार करने के बाद टाटा मोटर्स के नजदीक पहुंचा, तभी वह आगे चल रहे रोड़ी से भरे ट्राले से पीछे से टकरा गया। टक्कर के बाद मौके पर स्थिति बेहद भयावह हो गई। हादसे के दौरान ट्राले में आग लगने की भी आशंका जताई जा रही है। हादसे में एक ट्राला चालक की मौत होने की सूचना है। 

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चालक की मौत टक्कर के कारण हुई या वह आग की चपेट में आ गया। घटना के बाद हादसे की भयावहता को लेकर मौके की तस्वीरें सामने आई हैं। अभी तक हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!