हरियाणा में बिल्डिंग इंस्पेक्टर घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, रिश्वत की दूसरी किस्त लेते ही ACB की जाल में फंसा; जानें पूरा मामला

Edited By Harman, Updated: 06 Oct, 2026 05:44 PM

building inspector caught red handed taking bribe in haryana

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर परिषद पलवल में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर

पलवल (अनिल राठी) : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर परिषद पलवल में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिम्मन लाल तेवतिया को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के मकान को गिराने की कार्रवाई नहीं करने की एवज में कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत के मुताबिक, बिल्डिंग इंस्पेक्टर पहले ही 5 अक्टूबर को 25 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर ले चुका था। इसके बाद आरोपी ने शेष 25 हजार रुपये की मांग की। शिकायत मिलने के बाद SV&ACB की पलवल यूनिट ने 6 अक्टूबर को ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता से शेष 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिम्मन लाल तेवतिया को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर राजकुमार, इंचार्ज SV&ACB यूनिट पलवल के नेतृत्व में की गई। ट्रैप के दौरान पशुपालन एवं डेयरी विभाग, पलवल के गजटेड अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह स्वतंत्र गवाह के तौर पर मौजूद रहे। SV&ACB के मुताबिक, ट्रैप की कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में FIR नंबर 23, दिनांक 6 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत पुलिस थाना SV&ACB, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। SV&ACB ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी वैध कार्य के लिए रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना संबंधित भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी को दें। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 पर भी की जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!