फरीदाबाद में HR मैनेजर लक्ष्मण के 2 हत्यारे गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े; एक पैर में गोली लगने से घायल

Edited By Harman, Updated: 08 Oct, 2026 08:47 AM

2 killers of hr manager laxman arrested in faridabad

फरीदाबाद सेक्टर 62 के डीलर चौक पर EV कंपनी में सीनियर एचआर मैनेजर की चाकूओं से गोदकर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपियों को पकड़ने के दौरान क्राइम ब्रांच और आरोपियों के बीच में मुठभेड़ हो गई।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद सेक्टर 62 के डीलर चौक पर EV कंपनी में सीनियर एचआर मैनेजर की चाकूओं से गोदकर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपियों को पकड़ने के दौरान क्राइम ब्रांच और आरोपियों के बीच में मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 4 अक्तूबर की रात को केले खरीदने के दौरान 100 रूपये को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें EV कंपनी में सीनियर एचआर मैनेजर लक्ष्मण की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। जबकि उसका भतीजा महेश घायल हुआ था।

सेक्टर-62 में छिपे होने की मिली थी सूचना

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि लक्ष्मण हत्याकांड में वांछित आरोपी सेक्टर-62 स्थित सीवर पाइप के एक गोदाम में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर दोनों क्राइम ब्रांच की टीम ने गोदाम की घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस पर दो गोलियां चलाने का आरोप

पुलिस का कहना है कि टीम को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी तरुण उर्फ नवीन निवासी ऊंचा गांव ने पुलिस टीम पर दो फायर किए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तरुण के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल बरामद की। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके साथी आरोपी जतिन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

डीलर चौक पर लक्ष्मण की हुई थी हत्या

4 अक्तूबर की रात को शाहपुर के रहने वाले लक्ष्मण और उसके भतीजे महेश का केले खरीदने के दौरान रेहड़ी वाले से विवाद हो गया था। जिसके बाद रेहड़ी वाले ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि लक्ष्मण और उसके भतीजे पर चाकूओं से वार किया गया। जिसमें लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा अस्पताल में भर्ती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!