पलवल में अंतरराज्यीय फर्जीवाड़े का भंडाफोड़...जाली दस्तावेजों से कराते थे गाड़ियों पर फर्जी लोन, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

Edited By Krishan Rana, Updated: 05 Oct, 2026 03:49 PM

inter state fraud busted in palwal  used forged documents to obtain fake vehic

पलवल में होडल क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए जाली दस्तावेज़ तैयार कर वाहनों पर फर्जी लोन कराने वाले

पलवल (दिनेश कुमार) :पलवल में होडल क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए जाली दस्तावेज़ तैयार कर वाहनों पर फर्जी लोन कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर मुख्य आरोपी समेत तीन पर शिकंजा कसने में सफलता हासिल की है। साथ ही आरोपियों से क्रेटा गाडी, वारदात में प्रयुक्त लैपटॉप, मोबाइल तथा 20 हजार की नगदी बरामद की है।

DSP हेडक्वार्टर पलवल नरेंद्र सिंह खटाना ने बताया की CIA होडल टीम ने जाली दस्तावेजों के आधार पर बैंक से लोन पास कराकर गाड़ियां निकलवाने और फर्जीवाड़े को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है।

डीएसपी ने बताया की शिकायतकर्ता गौरी शंकर पुत्र शिशपाल, निवासी रजपुरा, जिला पलवल की शिकायत पर थाना सदर पलवल में मामला पंजीकृत किया गया था, जिसमें आरोप थे कि आरोपियों ने धोखाधड़ी की नीयत से शिकायतकर्ता के पिता के आधार कार्ड में फर्जी तरीके से पता बदला, नया पैन कार्ड व बैंक खाता खुलवाया।
 
तत्पश्चात, गुरुग्राम स्थित बैंक शाखा से क्रेडिट/लोन स्वीकृत करवाकर हुंडई क्रेटा गाड़ी निकलवा ली और उसे कम दामों में आगे बेच दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीआईए होडल के एएसआई राकेश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा तकनीकी व खुफिया साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपी सलीम पुत्र हसन मोहम्मद (निवासी उटावड, जिला पलवल) को गिरफ्तार कर नेटवर्क का पर्दाफाश करने हेतु 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। 

पूछताछ के दौरान आरोपी सलीम की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों सौरभ श्रीवास्तव पुत्र राजेश कुमार निवासी आजमगढ़, यूपी; हाल निवासी गुरुग्राम जो लोन स्वीकृत करता था तथा जाहुल उर्फ अरमान पुत्र तईयब निवासी उटावड, जिला पलवल जो मूल प्रमाण पत्रों से पता बदलता था को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से अपराध में अर्जित 20 हजार नकद राशि, वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन और व लैपटॉप बरामद किया गया है, जिससे फर्जी तरीके से आधार कार्ड का पता बदला जाता था। इसके अलावा आरोपी सलीम से गाड़ी क्रेटा बरामद की गई है।

इसके अलावा यह भी सामने है कि आरोपियों द्वारा फर्जीवाड़ा कर करीब 6 गाड़ियां अलग-अलग पते पर बेची है। डीएसपी ने बताया की मुख्य आरोपी सलीम के खिलाफ महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में एटीएम काटने के विभिन्न थानों में 4 मामले दर्ज हैं।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!