Edited By Harman, Updated: 06 Oct, 2026 10:52 AM

फरीदाबाद तिंगाव रोड़ स्थित श्मशान घाट के पास एक टाटा नेक्सॉन कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी में बैठे तीन युवक इंजन से धुंआ निकलता देख बिना
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद तिंगाव रोड़ स्थित श्मशान घाट के पास एक टाटा नेक्सॉन कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी में बैठे तीन युवक इंजन से धुंआ निकलता देख बिना देरी किए उतर गए। कुछ ही देर में देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी प्रकार की कोई जन हानि नही हुई है।
बल्लभगढ़ के आजाद नगर का रहने वाला मनीष अपनी टाटा नेक्सॉन कार लेकर रात को सीएनजी डलवाने के लिए सेक्टर 8 की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह भीकम कॉलोनी अपने दोस्त हिमांशु और कृष्णा को लेने के लिए गया था। जहां से वह उनको वापस लेकर सीएनजी पंप की तरफ जा रहा था। मनीष के मुताबिक अचानक इंजन से धुंआ निकलने लगा। जिसके बाद उन्होंने गाड़ी को फौरन वहीं पर रोक दिया और उससे नीचे उतर गए। कुछ ही देर में पूरी कार आग का गोला बना गई। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नही हुई है।
मामले की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। शहर थाना पुलिस अधिकारी उमेश ने बताया कि चालक के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि कार के AC में शाट-सर्किट होने के कारण लगी है। हादसे में किसी प्रकार की कोई जन-हानि नही हुई है।