फरीदाबाद : नशा करने से रोका तो पुजारी के सिर पर पर मारा सिलबट्टा, मौके पर तोड़ा दम; 27 दिन बाद पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Edited By Harman, Updated: 28 Sep, 2026 03:34 PM

murder of temple priest in faridabad solved two accused arrested

फरीदाबाद के सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में 31 अगस्त की रात मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश की हत्या के मामले का पुलिस ने 27 दिन बाद खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फरीदाबाद (पूजा शर्मा) : फरीदाबाद के सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में 31 अगस्त की रात मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश की हत्या के मामले का पुलिस ने 27 दिन बाद खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मंदिर के पास बैठकर नशा करने से मना करने पर पुजारी का आरोपियों से विवाद हुआ था। इसी दौरान नशे की हालत में एक आरोपी ने पास में रखा सिलबट्टे का पत्थर उठाकर पुजारी के सिर पर वार कर दिया। चोट लगने के बाद पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए थे। 

PunjabKesari

एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 23 वर्षीय आसिफ उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला है और फिलहाल ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में रहता था। वह ऑटो चलाने का काम करता है। दूसरा आरोपी आसिफ उर्फ कालिया करीब 34 वर्ष का है। वह राजस्थान का रहने वाला बताया गया है और ओल्ड कॉलोनी क्षेत्र में रहता था। वह भी ऑटो चलाने का काम करता है। 

पुलिस के मुताबिक वारदात के समय मौके पर चार लोग मौजूद थे, लेकिन पुजारी की हत्या दो आरोपियों ने ही की थी। पुलिस अब मौके पर मौजूद रहे दो अन्य लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान हत्या की वजह, वारदात में इस्तेमाल सामान और फरार अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!