फरीदाबाद में बेलगाम रफ्तार, हिट एंड रन मामले में हुई Meta अधिकारी के पिता की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Krishan Rana, Updated: 21 Sep, 2026 02:40 PM

reckless speeding in faridabad meta executive s father killed in hit and run a

फरीदाबाद में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, तेज रफ्तार कार की टक्कर से Meta फेसबुक में प्रोडक्ट

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, तेज रफ्तार कार की टक्कर से Meta फेसबुक में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करने वाले अमित झावर के पिता लक्ष्मी नारायण झावर की मौत हो गई। हादसा 27 अगस्त की रात करीब 8 बजकर 35 मिनट के पास हुई थी।

घटना के बाद खुद पीड़ित अधिकारी ने पुलिस को सीसीटीवी उपलब्ध कराए. जिसमें कार उनके पिता को टक्कर मारती दिख रही है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए CCTV की मदद से आरोपी को तलाश किया फिर शामिल जांच करने के लिए 3 सितम्बर को बुलाया जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बेल मिल गई। फिलहाल इस मामले में फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है जो जल्दी ही कोर्ट में जमा करा दी जायेगी। 

 

PunjabKesari

 

फरीदाबाद पुलिस की FIR के मुताबिक लक्ष्मी नारायण झावर मंदिर से दर्शन कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले अनखीर गोल चक्कर की तरफ से आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार उनके ऊपर से गुजर गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

 इस मामले में मृतक की बेटी ज्योति की शिकायत पर सूरजकुंड थाने में FIR दर्ज की गई थी। घटना से जुड़े CCTV और डैशबोर्ड कैमरे के विजुअल सामने आए हैं, विजुअल में कार लक्ष्मी नारायण झावर को टक्कर मारती और उनके ऊपर से गुजरती दिखाई दे रही है। परिवार का आरोप है कि CCTV फुटेज उन्होंने खुद पुलिस को उपलब्ध कराया था। 

फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक 28 अगस्त को FIR दर्ज की गई थी। इसमें BNS की धारा 106 और 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मेवला महाराजपुर निवासी बृजेश को 3 सितंबर को जांच में शामिल होने और पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसको गिरफ्तार कर के कोर्ट में पेश किया गया, जमानती मामला होने के चलते कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली।

पुलिस के मुताबिक गाड़ी जब्त कर ली गई है और CCTV फुटेज समेत अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जल्दी ही इस मामले में फाइनल रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में पेश की जायेगी। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!