फरीदाबाद : ATM में थे 8 लाख से ज्यादा रुपये... फॉर्च्यूनर से उखाड़कर ले गए, अब मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पहले से दर्ज हैं 38 मामले

Edited By Harman, Updated: 11 Sep, 2026 11:51 AM

mastermind of gang that uprooted and stole atms arrested

फरीदाबाद में13/14 अगस्त की रात्रि को थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत चोरीशुदा फॉर्च्यूनर गाड़ी से SBI बैंक का ATM उखाड़कर ले जाने के मामले में AVTS सिकरोना की टीम ने मुख्य आरोपी हनीश उर्फ होशी(42) वासी गांव धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर...

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में13/14 अगस्त की रात्रि को थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत चोरीशुदा फॉर्च्यूनर गाड़ी से SBI बैंक का ATM उखाड़कर ले जाने के मामले में AVTS सिकरोना की टीम ने मुख्य आरोपी हनीश उर्फ होशी(42) वासी गांव धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फरीदाबाद पुलिस ने ₹5000 का इनाम घोषित किया हुआ था। उस पर 38 मामले पूर्व में भी दर्ज है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 13/14 अगस्त की रात को थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत एक एसबीआई बैंक का एटीएम चोरी कर लिया गया था। एटीएम मशीन में 8 लाख से अधिक रुपए थे। जिस संबंध में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई। उन्होंने आगे बताया कि AVTS सिकरोना की टीम ने मुख्य आरोपी हनीश उर्फ होशी(42) वासी गांव धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसकी पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों ने ATM को बेल्ट की सहायता से फॉर्च्यूनर गाड़ी से बांधा और खींचकर ATM को उखाड़ कर गाड़ी की डिग्गी में रख लिया और धौज गांव के पहाड़ में ले जाकर एटीएम मशीन को तोड़कर पैसे निकाल लिये। 

उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी से वारदात को अंजाम दिया गया था वह गाड़ी सेक्टर 16 से चुराई गई थी। फॉर्च्यूनर गाड़ी को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था। एटीएम चोरी करने की घटना में उसके तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी पर पूर्व में भी ATM उखाड़ने के 8/10 मामलों सहित कुल 38 मामले दर्ज है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!