Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2026 08:39 PM

हरियाणा में ताश के लोकप्रिय खेल रम्मी और पोकर की कानूनी स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। राज्य सरकार ने 'हरियाणा सार्वजनिक जुआ रोकथाम अधिनियम 2025' के तहत एक बड़ा कदम उठाते हुए इ
चंडीगढ़: हरियाणा में ताश के लोकप्रिय खेल रम्मी और पोकर की कानूनी स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। राज्य सरकार ने 'हरियाणा सार्वजनिक जुआ रोकथाम अधिनियम 2025' के तहत एक बड़ा कदम उठाते हुए इन दोनों खेलों को आधिकारिक तौर पर 'कौशल का खेल' रूप में अधिसूचित कर दिया है। इस नए बदलाव के बाद अब इन खेलों को पारंपरिक जुए की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है, जिससे इनसे जुड़े आयोजकों और कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है।
नए संशोधन के तहत रम्मी और पोकर को 'गेम ऑफ स्किल' मान लिया गया है, जिससे इन पर पुलिस या प्रशासन द्वारा स्वतः कार्रवाई का खतरा टल गया है। राज्य में इस तरह के गेमिंग क्लबों और आयोजनों का संचालन करने वाले कारोबारियों के लिए अब स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है। सरकार ने यह साफ कर दिया है कि इस अधिसूचना का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि पैसों की अंधाधुंध सट्टेबाजी या हर तरह की अवैध गतिविधि को स्वतः वैध मान लिया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।