Haryana में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानीं सभी मांगें...आज से ही काम पर लौटने का ऐलान!

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2026 07:36 PM

sanitation workers  strike in haryana called off government accepts all demands

राज्य के सफाई कर्मचारियों और सरकार के बीच पिछले कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। प्रदेश सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार किए जाने

चंडीगढ़(धरणी): राज्य के सफाई कर्मचारियों और सरकार के बीच पिछले कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। प्रदेश सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए तुरंत प्रभाव से काम पर लौटने का निर्णय लिया है।

सरकार के साथ हुई सकारात्मक बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर मुहर लग गई।  मुख्यमंत्री का जताया आभार: मांगें पूरी होने पर कर्मचारी संघ के नेताओं ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और सरकार के इस कदम की सराहना की। नियन ने निर्णय लिया है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को तुरंत बहाल करने के लिए कर्मचारी अभी से ड्यूटी पर तैनात हो रहे हैं।  

शहरवासियों को मिलेगी गंदगी से राहत
 हड़ताल के चलते बीते दिनों से जगह-जगह कचरे के ढेर जमा हो गए थे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।  विशेष सफाई अभियान: सफाई कर्मचारियों के काम पर वापस लौटने से अब शहरों और कस्बों में युद्ध स्तर पर सफाई कार्य शुरू किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!