Edited By Isha, Updated: 06 Sep, 2026 09:11 AM

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने सफाई कर्मियों के हित में एक ऐतिहासिक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 'पालिका रोल' (Palika Roll) पर कार्यरत सफाई कर्मियों को 'हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल
डेस्क: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने सफाई कर्मियों के हित में एक ऐतिहासिक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 'पालिका रोल' (Palika Roll) पर कार्यरत सफाई कर्मियों को 'हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉइज (सर्विस की सुनिश्चितता) एक्ट, 2024' के दायरे में लाने का सैद्धांतिक निर्णय लिया है। इस फैसले से राज्य के हजारों सफाई कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो गया है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के लागू होने से सफाई कर्मचारियों की नौकरी अब 60 वर्ष की आयु (रिटायरमेंट की उम्र) तक पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगी। इसके साथ ही, उन्हें इस अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमित (Regular) कर्मचारियों के लगभग समान कई तरह के वित्तीय और सेवा लाभ भी प्राप्त होंगे, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।
पालिका रोल के सफाई कर्मचारी अब 'हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉइज एक्ट, 2024' के तहत कवर किए जाएंगे। अब कर्मचारियों को नौकरी जाने का डर नहीं रहेगा और वे 60 साल की उम्र तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे।अधिनियम के प्रावधानों के मुताबिक उन्हें रेगुलर कर्मचारियों की तर्ज पर कई सुविधाएं मिलेंगी। सरकार के इस कदम को सफाई कर्मचारी संघ और उनके परिवारों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात माना जा रहा है।