Haryana Weather Update: 15 जिलों में भारी बारिश तो 7 में बूंदाबांदी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Edited By Isha, Updated: 05 Sep, 2026 08:34 AM

haryana weather update heavy rain in 15 districts drizzle alert in 7

हरियाणा में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 7 अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी

चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 7 अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सबसे ज्यादा असर पंचकूला में देखने को मिला जहाँ 99 मिमी  बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पंचकूला में रिकॉर्ड 99 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में भी रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों से सटे मैदानी क्षेत्रों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

साइबर सिटी गुरुग्राम में बारिश के बाद हुए भीषण जलभराव और ड्रेनेज व्यवस्था की बदहाली को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ड्रेनेज सफाई में लापरवाही बरतने और जलभराव की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई न करने के आरोप में जीएमडीए के एक कनिष्ठ अभियंता को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उच्च अधिकारियों का स्पष्ट निर्देश है कि जल निकासी के प्रबंधन में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 48 घंटों तक प्रदेश में मानसूनी हवाएं पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने, जलभराव वाले रास्तों से बचने और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!