बच्चे की किलकारी के बीच पसरा मातम, नवजात को जन्म देकर माँ की मौत... CMO बोले- लेटे-लेटे चाय पीने से बिगड़ी हालत

Edited By Isha, Updated: 15 Sep, 2026 07:59 PM

mother dies after giving birth to a newborn

सोनीपत नागरिक अस्पताल में एक मां ने अपने नवजात बेटे को जन्म देने के बाद दुनिया से अलविदा कह दिया। इस घटना ने अस्पताल की लचर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने डॉक्टरों और स्टा

सोनीपत:  सोनीपत नागरिक अस्पताल में एक मां ने अपने नवजात बेटे को जन्म देने के बाद दुनिया से अलविदा कह दिया। इस घटना ने अस्पताल की लचर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है।

 मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव टांडा निवासी राहुल ने कल शाम अपनी पत्नी रीना को डिलीवरी के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था। रीना ने कल शाम को ही एक बेटे को जन्म दिया था और उसकी डिलीवरी सामान्य हुई थी।परिजनों का कहना है कि डिलीवरी के बाद रीना ठीक थी, लेकिन अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों द्वारा इलाज में बरती गई लापरवाही के कारण ही रीना की मौत हुई है।
 

 इस घटना पर सोनीपत के सीएमओ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि डिलीवरी के बाद रीना को लेटे हुए दूध और चाय दी गई थी, जिससे उसे परेशानी हुई थी। सीएमओ ने यह भी कहा कि डॉक्टरों द्वारा पूरा इलाज किया गया था और मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएगा।विभाग द्वारा भी मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!