सोनीपत में दर्दनाक हादसा...डिवाइडर से टकराई बाइक, डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत; दो साथी घायल

Edited By Harman, Updated: 13 Sep, 2026 02:39 PM

sonipat bike hits divider delivery boy dies on the spot

हरियाणा के सोनीपत स्थित मुरथल रोड पर रविवार सुबह एक भयानक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना का मंजर देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

सोनीपत (सुशील मोर) : सोनीपत के मुरथल रोड से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तीन दोस्तों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हुए हैं। मृतक की पहचान गांव सांदल निवासी सुमित के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के मुरथल रोड पर तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर सोनीपत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गांव सांदल निवासी सुमित की मौत हो गई, जबकि उसके साथी प्रिंस और साहिल घायल हो गए। दोनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि तीनों युवक ब्लिंकिट कंपनी में काम करते थे।हादसे की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।

वहीं हादसे की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मुरथल रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हैं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!