सोनीपत में सनसनी: मोबाइल चोरी के बाद भागा चोर, अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत

Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2026 07:18 PM

thief flees after stealing mobile phone

सोनीपत के नागरिक अस्पताल में मोबाइल चोरी और युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक मरीज बनकर मेडिकल वार्ड में पहुंचा और एक महिला मरीज का मोबाइल लेकर भागने लगा।

सोनीपत(सुशील): सोनीपत के नागरिक अस्पताल में मोबाइल चोरी और युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक मरीज बनकर मेडिकल वार्ड में पहुंचा और एक महिला मरीज का मोबाइल लेकर भागने लगा। शोर मचने पर उसका पीछा किया गया, इसी दौरान उसने अस्पताल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।हादसे में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 मामला नागरिक अस्पताल के मेडिकल वार्ड का है। जानकारी के मुताबिक, युवक कुछ समय तक मरीज बनकर वार्ड में मौजूद रहा। इसके बाद महिला मरीज का मोबाइल लेकर वहां से भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर अस्पताल स्टाफ ने उसका पीछा किया। इसी दौरान युवक दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है, हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, जिस महिला मरीज का मोबाइल चोरी हुआ, वह दिल्ली के अलीपुर की रहने वाली प्रीति है। प्रीति के मुताबिक, युवक पहले वार्ड में घूम रहा था और बाद में उसके पास वाले बेड पर आकर लेट गया था।
 

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। वहीं, इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि मोबाइल चोरी के बाद युवक दूसरी मंजिल से कैसे गिरा और इस पूरे घटनाक्रम की वजह क्या थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!