सोनीपत के इंटरनेशनल स्कूल में छात्र के साथ दरिंदगी, 5 आरोपी छात्र सस्पेंड...स्कूल सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

Edited By Isha, Updated: 05 Nov, 2026 10:05 AM

student brutalized at sonipat international school

पंचकूला के स्कूल में बच्ची के साथ हुई मारपीट का मामला अभी सुर्खियों में है और अब सोनीपत के एक निजी स्कूल से भी सहपाठियों की हिंसा का मामला सामने आया है। बहालगढ़ स्थित ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र गोविंद के साथ पांच सहपाठियों...

सोनीपत(सुशील मोर): पंचकूला के स्कूल में बच्ची के साथ हुई मारपीट का मामला अभी सुर्खियों में है और अब सोनीपत के एक निजी स्कूल से भी सहपाठियों की हिंसा का मामला सामने आया है। बहालगढ़ स्थित ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र गोविंद के साथ पांच सहपाठियों पर मारपीट करने का आरोप है। आरोप है कि खेल-खेल में जैकेट से गोविंद का सिर ढंका गया और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। हमले में गोविंद के सिर पर गंभीर चोट आई और टांके लगाने पड़े। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं स्कूल प्रशासन ने पांचों आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को भी दी गई है। 

स्कूल में पढ़ाई के दौरान सहपाठियों के बीच हुई कहासुनी या खेल-खेल में की गई हरकत कब गंभीर मारपीट में बदल जाए, इसका उदाहरण सोनीपत के बहालगढ़ स्थित ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल में देखने को मिला। यहां 11वीं कक्षा के छात्र गोविंद के साथ पांच सहपाठियों पर मारपीट करने का आरोप है। घायल छात्र के मुताबिक, जैकेट से उसका सिर ढंककर उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट आई।घायल अवस्था में उसे सोनीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके सिर में टांके लगाए गए और इलाज जारी है।घटना के बाद गोविंद के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठाए है।उनका आरोप है कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान क्लासरूम में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। परिजनों ने यह भी बताया कि इससे पहले गोविंद के भाई के साथ भी मारपीट की है। परिवार ने पूरे मामले की शिकायत बहालगढ़ थाना पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं दूसरी तरफ स्कूल प्रशासन ने भी आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है। स्कूल प्रिंसिपल रोमित ने जानकारी देते हुए बताया कि पांचों छात्रों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। स्कूल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी और मामले की जांच के लिए अनुशासनात्मक कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रिंसिपल ने दोषी पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 फिलहाल इस पूरे मामले में परिजनों की शिकायत के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस जांच कर रही है। सवाल स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और कक्षा में बच्चों की निगरानी को लेकर भी खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच और स्कूल की अनुशासनात्मक कमेटी की पड़ताल में क्या सामने आता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!