"कांग्रेस की रैली वोट बचाओ रैली नहीं, घुसपैठियों को बचाने की रैली थी", करनाल में जमकर गरजे अमित शाह

Edited By Harman, Updated: 05 Nov, 2026 01:15 PM

the congress party s defeat began in haryana says amit shah

: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को हरियाणा के करनाल में पदयात्रा का नेतृत्व किया।

करनाल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को हरियाणा के करनाल में पदयात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा नेता स्मृति ईरानी और अन्य लोगों ने भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में भाग लिया।

राहुल गांधी ने संसद में हंगामा करने को कांग्रेस की कार्यशैली बना दिया : अमित शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए  आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संसद में हंगामा करने को ''कांग्रेस की कार्यशैली'' बना दिया। शाह ने हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए दोहराया कि केंद्र सरकार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी ने संसद में हंगामा करने को कांग्रेस की कार्यशैली बना दिया है। हम एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार हैं।'' उन्होंने कहा कि घुसपैठियों की पहचान कर मतदाता सूची से उनके नाम हटाना भाजपा का संकल्प है। 

शाह ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) पर निशाना साधते हुए कहा कि इसकी रैली का मकसद मतों की रक्षा करना नहीं, बल्कि घुसपैठियों को बचाना है।'' उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का ब्योरा मांगते हुए कहा कि आप लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, लोगों को यह जानने का अधिकार है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि  कांग्रेस की अराजकता व तुष्टीकरण की राजनीति अब पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है और देशवासी इसके ख़िलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र राहुल गांधी के झांसे में नहीं आएगा। अराजकता हटाओ रैली से मुंहतोड़ जवाब दिया। कांग्रेस की हालत खिसयानी बिल्ली जैसी हो चुकी है। जनता ने लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी को नकारा है। कांग्रेस की हार की शुरुआत हरियाणा से हुई।
 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति एक साधारण नागरिक का वोट होता है...जब वह व्यक्ति मतदान केंद्र पर खड़ा होता है, तो उसके पास उतना ही अधिकार होता है जितना कि देश के सबसे बड़े व्यक्ति के पास होता है। उस एक वोट में किसान का परिश्रम होता है, एक मजदूर की उम्मीद होती है, नौजवानों का भविष्य होता है, हमारी माताओं-बहनों की आशाएं होती हैं। इसलिए चुनाव आयोग मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर रहा है। यह प्रक्रिया समय-समय पर होती रही है...कांग्रेस ने जो झूठ खड़ा किया है और इस झूठ के आधार पर देश में भ्रामक प्रचार फैलाने की कोशिश की है..."

केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कही ये बात

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "विपक्ष एक नारा बोल रहे हैं कि हम रिजीम चेंज करेंगे लेकिन रिजीम चेंज करने का एकमात्र रास्ता होता है और वह है जनता। उन्हें उस रास्ते से आना चाहिए। जिस प्रकार का घिनौना काम यह कर रहे हैं, इससे बचना चाहिए।"

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!