हरियाणा में अब नगर निकायों से खत्म होगा प्रॉपर्टी आई.डी. का खेल, तहसीलों में होगी संपत्ति की वैधता की जांच

Edited By Harman, Updated: 05 Nov, 2026 11:22 AM

haryana the validity of properties will now be verified at the tehsil offices

हरियाणा में प्रॉपर्टी आई.डी. के नाम पर नगर निकायों में चल रहे खेल पर अब विराम लगने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत नगर निकाय अब केवल प्रॉपर्टी से संबंधित बकाया राशि की एन.ओ.सी. जारी करेंगे। संपत्ति वैध है या अवैध, इसकी तस्दीक पहले की तरह तहसीलों में...

हरियाणा डेस्क :  हरियाणा में प्रॉपर्टी आई.डी. के नाम पर नगर निकायों में चल रहे खेल पर अब विराम लगने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत नगर निकाय अब केवल प्रॉपर्टी से संबंधित बकाया राशि की एन.ओ.सी. जारी करेंगे। संपत्ति वैध है या अवैध, इसकी तस्दीक पहले की तरह तहसीलों में ही होगी। इस व्यवस्था से उन लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है जिन्हें प्रॉपर्टी आई.डी. में गड़बड़ी, सम्पति के रिकॉर्ड में विसंगति और नगर निकायों से एन.ओ.सी. लेने के नाम पर बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं। वहीं संपत्ति की वैधता जांचने की जिम्मेदारी संबंधित राजस्व अधिकारियों की होगी।

प्रदेश में प्रॉपर्टी आई. डी. को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ है। कई मामलों में सम्पत्ति के मालिकाना हक और जानकारी के बीच अंतर परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब नगर निकायों का काम संपत्ति पर बकाया कर और अन्य देनदारियों की जांच तक सीमित रखने की तैयारी है। सबसे अहम बदलाव यह होगा कि सम्पत्ति वैध है या अवैध, इसकी तस्दीक की जिम्मेदारी पहले की तरह तहसीलों में ही रहेगी।

रजिस्ट्री से पहले सम्पत्ति के दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर उसकी वैधता की जांच की जाएगी। संपत्ति की वैधता और मालिकाना हक से जुड़े मामलों में राजस्व विभाग की भूमिका पहले की तरह बनी रहेगी। नए सिस्टम में शहरी निकाय विभाग की ओर से तहसीलों को वैध कालोनियों की सूची ऑनलाइन भेजी जाएगी और आगे उसे रजिस्टर्ड करने का काम तहसील का होगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!