Panchkula School Incident: 8 साल के आरोपी बच्चे को कोर्ट से राहत, पहचान उजागर करने वाली सामग्री हटाने के आदेश

Edited By Isha, Updated: 05 Nov, 2026 01:11 PM

panchkula school incident court grants relief to 8 year old accused child

सैक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में के. जी. कक्षा की मासूम बच्ची से मारपीट के मामले में बुधवार को 2 बड़े कानूनी फैसले सामने आए। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने जहां 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को जमानत दे दी, वहीं सोशल मीडिया और अन्य सार्वजनि

पंचकूला: सैक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में के. जी. कक्षा की मासूम बच्ची से मारपीट के मामले में बुधवार को 2 बड़े कानूनी फैसले सामने आए। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने जहां 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को जमानत दे दी, वहीं सोशल मीडिया और अन्य सार्वजनिक मंचों पर वायरल हो रहे मामले से जुड़े वीडियो, तस्वीरें और पहचान उजागर करने वाली सामग्री हटाने के 27 नवम्बर तक आदेश भी जारी किए हैं।

मामले में आरोपी बच्चे के पिता की ओर से जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट, 2015 की धारा 74 के तहत अलग से आवेदन दायर किया गया था। इसमें सोशल मीडिया और अन्य सार्वजनिक मंचों पर प्रसारित हो रही ऐसी सामग्री हटाने की मांग की गई थी जिससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आरोपी बच्चे की पहचान उजागर हो रही है।

बचाव पक्ष के वकील अनुसार बोर्ड ने आवेदन स्वीकार करते हुए जांच अधिकारी को संबंधित वीडियो, तस्वीरों और अन्य सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा सार्वजनिक मंचों से हटवाने के निर्देश दिए हैं। जांच अधिकारी को 27 नवम्बर तक बोर्ड के समक्ष अनुपालन रिपोर्ट पेश करनी होगी। आवेदन में स्कूल के प्रिंसीपल और संबंधित अधिकारियों को भी मामले से जुड़ी सामग्री को आगे प्रसारित, सांझा या प्रकाशित होने से रोकने के निर्देश देने की मांग की गई थी।  

बुधवार को सुनवाई दौरान आरोपी बच्चे के पिता की ओर से जमानत याचिका भी दायर की गई। बचाव पक्ष ने दलील दी कि बच्चे का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और ऑब्जर्वेशन होम में रहने से उसकी शिक्षा तथा मानसिक विकास प्रभावित हो सकता है। माता-पिता ने बच्चे की उचित काऊंसलिंग, व्यवहार में सुधार और पुनर्वास सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। दलीलों पर विचार करने के बाद बोर्ड ने बच्चे को जमानत दे दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!