हरियाणा में इन किसानों को जैविक खाद पर मिलेगी 80% सब्सिडी, छोटे विक्रेताओं को लाइसेंस से छूट; सरकार का बड़ा फैसला

Edited By Harman, Updated: 04 Nov, 2026 03:02 PM

haryana meri fasal mera biora farmers will get 80 percent subsidy

हरियाणा में बड़े पैमाने पर जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट में की गई घोषणाओं पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ : हरियाणा में बड़े पैमाने पर जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट में की गई घोषणाओं पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य सरकार प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। राणा ने बताया कि 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को जैविक खाद पर 80 प्रतिशत तक की भारी सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा, जैविक खाद की बिक्री को आसान बनाने के लिए, 5 किलोग्राम तक के छोटे पैकेट बेचने वाले विक्रेताओं को लाइसेंसिंग प्रक्रिया से छूट देने का निर्णय लिया गया है।

विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताते हुए श्याम सिंह राणा ने स्पष्ट किया कि उन डीलरों को लाइसेंसिंग नियमों से छूट देने की मंजूरी दी गई है, जो 5 किलोग्राम तक के छोटे पैकेटों में 10 मीट्रिक टन तक जैविक खाद (जैसे फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर [FOM], लिक्विड फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर [LFOM] और फॉस्फेट रिच ऑर्गेनिक मैन्योर [PROM]) का स्टॉक रखते हैं; इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल राज्य में जैविक उत्पादों का उपयोग बढ़ेगा, बल्कि छोटे विक्रेताओं के लिए व्यापार करना भी आसान हो जाएगा, साथ ही यह भी सुनिश्चित होगा कि किसानों को सब्सिडी का सीधा लाभ मिले।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!