Edited By Krishan Rana, Updated: 22 Oct, 2026 04:55 PM

सोनीपत के ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां वेल्डिंग का काम करते
सोनीपत (सुशील मोर) : सोनीपत के ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां वेल्डिंग का काम करते समय बिजली का करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के रहने वाले जाहिद और रिहान जो उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले थे और सोनीपत में अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए आए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि के साथ ऐसा होगा कि वह वापस ही नहीं जाएंगे। घटना देवनगर में एक दुकान के तीसरे फ्लोर पर हुई, जहां दोनों युवक वेल्डिंग का काम कर रहे थे।
इसी दौरान उन्हें अचानक तेज करंट लगा, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक तरफ जहां बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है, वहीं इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर इस पूरे हादसे की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
दुकानदार सतीश का कहना है कि दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे और इनमें से एक युवक उनके पास आया था। जिसके बाद उन्होंने मजदूरी पर काम करने की बात कही थी। उन्हें कल सारा सामान दे दिया गया था और आज देवनगर में स्थित दुकान पर लोहे के पाइप भी डलवा दिए गए थे, इसके बाद वह खाना खाने की बात कह कर वापस आ रहा था और जैसे ही नीचे आया ऊपर से तेज शोर सुनाई दिया और दोनों युवक नीचे गिरे हुए थे। जिसके बाद दोनों की मौत हो गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)