सोनीपत में नाबालिग से दरिंदगी के मामले में बड़ा फैसला, दोषी को अब 20 साल तक भुगतनी होगी जेल, जुर्माना भी लगाया

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Nov, 2026 02:59 PM

a major verdict has been issued in the sonipat case of rape of a minor the accu

नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में सोनीपत की अतिरिक्त जिला

सोनीपत : नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में सोनीपत की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र की अदालत ने दोषी चरखी दादरी के गांव बर्बाद कलां निवासी नितिन को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ 55 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्मान की राशि में से 40 हजार रुपए पीड़िता को शारीरिक और मानसिक पीड़ा के मुआवजे के तौर पर देने के आदेश दिए हैं।

मामले के अनुसार मूल रूप से भिवानी निवासी और घटना के समय सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने 8 जून 2025 को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को नितिन कार में बैठाकर ले गया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने 17 जून को किशोरी को करनाल से बरामद किया। किशोरी ने अपने बयानों में नितिन पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने 18 जून को आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान किशोरी की निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए। अदालत में भी किशोरी के बयान दर्ज कराए गए। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने नितिन को दोषी करार दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!