ओवरटेक पड़ा महंगा...कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; बच्ची सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Sep, 2026 05:30 PM

overtaking proved costly  tractor trolley full of devotees overturned in kuruk

जिला कुरुक्षेत्र के गांव पिण्डारसी के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : जिला कुरुक्षेत्र के गांव पिण्डारसी के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई है। और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र के गांव कलाल माजरा से 20 से 25 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर बागड़ जा रहे थे। रास्ते में गांव पिण्डारसी के पास सड़क पर एक लकड़ी से भरे ट्राली को ओवरटेक करते हुए ट्रैक्टर ट्राली अचानक से सड़क पर पलट गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बता दें कि मृतक की पहचान लीला देवी (58), बाला देवी (50), बहोती देवी 60 और समेत एक बच्चा जिसकी डेथ हुई। लीला देवी कलाल माजरा की रहने वाली थी। बताया जा रहा कि करनाल जुंडला की रहने वाली मृतक बाला देवी अपनी रिश्तेदार लीला देवी के पास आई थी।

जानकारी के मुताबिक, सीरत डेढ़ साल की बच्ची और अंजली पत्नी राहुल सैनी की मौत भी हुई है। उनकी डेड बॉडी बारना CHC में रखी है। अब तक 2 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 6 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!