Edited By Isha, Updated: 12 Sep, 2026 07:18 PM

कुरुक्षेत्र में पति के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करने वाली आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल से डिस्चार्ज मिलते ही कुरुक्षेत्र पुलिस ने आरोपी महिला को अपनी हिरासत में ले लिया।
कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में पति के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करने वाली आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल से डिस्चार्ज मिलते ही कुरुक्षेत्र पुलिस ने आरोपी महिला को अपनी हिरासत में ले लिया। महिला पर अपने ही पति का तेजधार हथियार से पेट चीरकर उसकी आंतें और अंदरूनी अंग बाहर निकालने का सनसनीखेज आरोप है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने अपने इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह का खुलासा किया है।
क्यों दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम?
पुलिस की पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति उसे आए दिन प्रताड़ित करता था और लगातार दूसरी शादी करने की धमकी देता रहता था। गृहकलेश में उठाया खूनी कदम: इसी बात से आहत और गुस्से में आकर उसने पति पर सोते समय जानलेवा हमला कर दिया और बर्बरतापूर्वक उसका पेट चीर डाला।
अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही हुई गिरफ्तारी
वारदात के बाद आरोपी महिला को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जैसे ही डॉक्टरों ने उसे स्वास्थ्य लाभ के बाद अस्पताल से छुट्टी दी, पहले से मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।