हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला: पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को 10वीं-12वीं के बच्चों के जरूर पढ़ें ये खबर

Edited By Isha, Updated: 12 Sep, 2026 07:34 PM

students of class 10th 12th who have dropped out of school must read this news

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने बीच में पढ़ाई छोड़ चुके (Drop-out) बच्चों और कामकाजी युवाओं के लिए 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी करने का एक और बेहतरीन अवसर दिया है। बोर्ड ने दूरस्थ शि

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने बीच में पढ़ाई छोड़ चुके (Drop-out) बच्चों और कामकाजी युवाओं के लिए 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी करने का एक और बेहतरीन अवसर दिया है। बोर्ड ने दूरस्थ शिक्षा के आधार पर राज्यभर में हरियाणा मुक्त विद्यालय  के अध्ययन केंद्र स्थापित किए हैं।

इन अध्ययन केंद्रों पर हर रविवार को विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि नियमित स्कूल न जा पाने वाले परीक्षार्थी भी आसानी से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।

बोर्ड अध्यक्ष ने ली इंचार्जों की बैठक
बोर्ड मुख्यालय पर हरियाणा मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्रों के इंचार्जों की दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बैठक में केंद्रों के संचालन, नए पाठ्यक्रम और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और मौके पर ही शिकायतों का समाधान किया।परीक्षार्थी आवेदन करते समय ही अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी अध्ययन केंद्र का चयन कर सकेंगे।

अध्यक्ष ने प्रायोगिक और आंतरिक कार्य से जुड़ी व्यवस्थाओं को तय प्रक्रिया के तहत समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर मार्च-2027 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से बैठने और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!