Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Sep, 2026 07:27 PM

कुरुक्षेत्र पुलिस ने युवती को मोबाइल फोन पर गालियां देने और अश्लील बातें करने के मामले में एक आरोपी
कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र पुलिस ने युवती को मोबाइल फोन पर गालियां देने और अश्लील बातें करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना केयूके पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखदेव सिंह निवासी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर में कोचिंग ले रही है। युवती के अनुसार उसका एक रिश्तेदार गलत नीयत से उसका पीछा कर रहा था। आरोप है कि वह बार-बार युवती पर अपने साथ गलत नीयत से दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से उसे व्हाट्सएप कॉल की और फोन पर गालियां देने के साथ अश्लील बातें कीं। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर युवती ने पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत के आधार पर थाना केयूके में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच महिला सहायक उप निरीक्षक मीना देवी को सौंपी गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2 सितंबर 2026 को थाना केयूके प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिद्धू के मार्गदर्शन में महिला सहायक उप निरीक्षक मीना देवी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। जांच के दौरान आरोपी द्वारा युवती को किए गए फोन कॉल और अन्य तथ्यों को भी जांच के दायरे में लिया जा रहा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)