हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी व उसके सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, इंतकाल चढ़ाने के बदले मांगी थी घूस

Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Sep, 2026 05:44 PM

a major action by the acb in haryana patwari and his associate caught red hande

ACB टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में तैनात पटवारी

फतेहाबाद (रमेश कुमार) : फतेहाबाद की रतिया तहसील कार्यालय में ACB ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ACB टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में तैनात पटवारी मेहर सिंह और उसके एक सहायक को 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जमीन का इंतकाल चढ़ाने की एवज में मांगी गई घूस को लेकर की गई। अचानक हुई इस छापेमारी से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने ACB को शिकायत दी थी कि पटवारी मेहर सिंह इंतकाल दर्ज करने के काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। योजनाबद्ध तरीके से टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही पटवारी व उसके सहायक ने शिकायतकर्ता से 1500 रुपये की नकदी ली, विजिलेंस टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित की पुख्ता शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है और पूछताछ पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!