11 महीने तक सहती रही खौफ: गन्नौर में अश्लील वीडियो के दम पर महिला से दरिंदगी, आरोपी दीपक पर केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 24 Sep, 2026 08:38 AM

woman subjected to assault in gannaur via blackmail using an obscene

गन्नौर थाना क्षेत्र में एक महिला को डरा-धमकाकर और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर लगभग 11 महीने तक दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गन्नौर(कपिल): गन्नौर थाना क्षेत्र में एक महिला को डरा-धमकाकर और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर लगभग 11 महीने तक दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में 33 वर्षीय महिला ने बताया कि आरोपी दीपक ने धोखे से उसके साथ गलत काम किया और इस दौरान उसकी आपत्तिजनक (अश्लील) वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा।

महिला के अनुसार, आरोपी 16 अक्टूबर 2025 से 17 सितंबर 2026 तक लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा और धमकी देकर उसके साथ गलत काम करता रहा। लगातार मिल रही धमकियों और उत्पीड़न से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने गन्नौर महिला थाने में जाकर आपबीती सुनाई और पुलिस को लिखित शिकायत दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक बीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी दीपक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है और जरूरी साक्ष्य (प्रमाण) जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!