Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2026 06:49 PM

सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल डॉग के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सात माह के बच्चे का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। 14 सितंबर को हुई इस घटना में बच्चा अपनी बुआ की गोद में खेल रहा था,
सोनीपत(दीपक): सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल डॉग के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सात माह के बच्चे का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। 14 सितंबर को हुई इस घटना में बच्चा अपनी बुआ की गोद में खेल रहा था, तभी पिटबुल डॉग ने उसे मुंह में दबोच लिया और घसीटकर ले गया। कुत्ते के हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की आंत तक बाहर निकल आई थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में 7 माह के बच्चे को बुरी तरह से नोचने का पिटबुल डॉग द्वारा वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में रो आया है लेकिन बच्चे की आंत तक निकलना वाले डॉग मलिक के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है घटना के बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए बच्चे को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बच्चे को खतरे से बाहर बताया है। परिजनों के मुताबिक, हमले के चार दिन बाद बच्चे ने दूध पिया, जिसके बाद परिवार को कुछ राहत मिली है। हालांकि, मासूम की हालत को लेकर परिवार अभी भी चिंतित है।
घायल बच्चे के पिता ने पिटबुल डॉग को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे कुत्तों पर बैन होना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी और बच्चे के साथ ऐसी घटना न हो। वहीं बच्चे के पिता ने कुत्ते के मालिक का बचाव करते हुए कहा कि इसमें मालिक की गलती नहीं है और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
14 सितंबर को हुई इस घटना के बाद वीडियो वायरल होने से मामला सामने आया था। अब तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। परिवार अपने बच्चे के इलाज में जुटा हुआ है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर पिटबुल जैसे खतरनाक नस्ल के कुत्तों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों की मांग है कि प्रशासन ऐसे कुत्तों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे, ताकि बच्चों और आम लोगों की जान को खतरा न रहे।