काल बनी जींद-बरवाला रोड: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे युवक समेत 3 की दर्दनाक हादसे में मौत

Edited By Isha, Updated: 24 Sep, 2026 09:34 AM

3 people including a young man returning home after his shift killed

गांव मिर्चपुर के पास बरवाला-जींद रोड पर बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान खेड़ी जालब निवासी कपिल (30), खेड़ी लोहचब निवासी मोहित (33) और जींद जिले के

हांसी(संदीप सैनी ): गांव मिर्चपुर के पास बरवाला-जींद रोड पर बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान खेड़ी जालब निवासी कपिल (30), खेड़ी लोहचब निवासी मोहित (33) और जींद जिले के इटल गांव निवासी विजय (32) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मिर्चपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

PunjabKesari
पुलिस के अनुसार कपिल और मोहित बुधवार को किसी काम से बाइक पर जींद गए थे। देर शाम दोनों बाइक से जींद से अपने गांव लौट रहे थे। मिर्चपुर के पास बरवाला जींद रोड पर उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर इटल निवासी विजय सवार था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद

अस्पताल में ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था विजय
मिर्चपुर पुलिस चौकी प्रभारी खेता राम ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। वीरवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। विजय बरवाला अस्पताल में बिजली कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था और ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!