Edited By Isha, Updated: 13 Sep, 2026 08:10 PM

हांसी में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लालपुरा कट के पास शनिवार को दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा इतना खौफनाक था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त (क्षतिग्रस्त) हो गईं
हांसी (संदीप): हांसी में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लालपुरा कट के पास शनिवार को दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा इतना खौफनाक था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त (क्षतिग्रस्त) हो गईं।हादसे में एक कार में सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हांसी निवासी बलदेव चुघ के रूप में हुई है।
कैसे हुआ हादसा?
पिता-पुत्र सवार थे कार में: मिली जानकारी के मुताबिक, बलदेव चुघ अपने बेटे के साथ कार में जा रहे थे। लालपुरा कट के पास उनकी कार की सामने से आ रही एक UP नंबर की तेज रफ्तार कार से भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जांच जारी
राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल बेटे को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक बलदेव चुघ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर जांच शुरू कर दी है।