Haryana में सितंबर में कटे 13 हजार से ज्यादा BPL और  AAY राशन कार्ड, सामने आई ये बड़ी वजह

Edited By Isha, Updated: 12 Sep, 2026 02:02 PM

over 13 000 bpl and aay ration cards cancelled in haryana

प्रदेश में सितंबर माह में 13,265 लोगों के बीपीएल व एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) राशन कार्ड कटे हैं। कारण, वार्षिक आय में बढ़ोतरी और अत्यधिक बिजली बिल आना आदि है। इनमें सबसे ज्यादा पानीपत जिले में 2,872 कार्ड कटे हैं।

डेस्क: प्रदेश में सितंबर माह में 13,265 लोगों के बीपीएल व एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) राशन कार्ड कटे हैं। कारण, वार्षिक आय में बढ़ोतरी और अत्यधिक बिजली बिल आना आदि है। इनमें सबसे ज्यादा पानीपत जिले में 2,872 कार्ड कटे हैं।

 प्रदेश में अगस्त माह में कार्डधारकों की संख्या जहां 39,89,538 थी, वह सितंबर में घटकर 39,76,273 रह गई है। वहीं पानीपत में भी आंकड़ा 2,06,456 से घटकर अब 2,03,584 पर आ गया है। उधर, नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) अकेले रहने वाले (सिंगल) लोगों की भी गहनता से जांच में लगा है, ताकि फर्जीवाड़ा रोका जा सके।

बता दें कि बीपीएल व एएवाई कार्डधारकों को सरकारी डिपो के जरिये हर माह प्रति यूनिट 5 किलोग्राम गेहूं, एक कार्ड पर 1 किलोग्राम चीनी व 2 लीटर सरसों तेल मिलता है। इसके अलावा उक्त

परिवारों के लिए काफी योजनाएं भी चलाई गई है। राशन और योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों ने पीपीपी में वार्षिक इनकम कम दिखा राशन कार्ड बनवा रखे हैं, पर जांच व मैपिंग में जैसे जैसे पता चल रहा है, वैसे ही वार्षिक इनकम बढ़ने पर कार्ड कट रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!