Edited By Harman, Updated: 16 Sep, 2026 10:28 AM

महम शहर के टाऊन पार्क में हुए झगड़े दौरान महम क्षेत्र के गांव निंदाना खास निवासी 17 वर्षीय अरमान पुत्र पवन की चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल अरमान को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रोहतक : महम शहर के टाऊन पार्क में हुए झगड़े दौरान महम क्षेत्र के गांव निंदाना खास निवासी 17 वर्षीय अरमान पुत्र पवन की चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल अरमान को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी अनुसार, अरमान को मंगलवार सुबह घर से 2 युवक किसी कार्य के बहाने से बुलाकर महम ले आए। दोपहर 1 बजे के बाद महम के टाऊन पार्क में उसका आई.टी.आई. के प्रशिक्षुओं के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान अरमान पर चाकुओं से हमला कर दिया। अरमान पार्क से बाहर की तरफ भाग निकला। वह पार्क के पास गली में बेसुध होकर गिर गया। राहगीरों और पुलिस ने अरमान को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौंकाने वाली बात है कि जन्मदिन के दिन ही उसकी हत्या कर दी गई।
सूचना के बाद डी.एस.पी. जतिन शर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम का गठन करके आरोपियों को दबोचने के आदेश दिए। वारदात की जांच के लिए एफ.एस.एल. टीम को मौके पर बुलाया गया। बताया जा रहा है अरमान निंदाना गांव के एक निजी स्कूल की 11वीं कक्षा का छात्र था। राय कवि धनपत सिंह सांगी के पड़पौत्र अरमान के पिता पवन ही अपना बेड़ा जोड़कर राय धनपत सिंह सांगी की समृद्ध सांग की लोक कला को आगे बढ़ा रहे हैं।