बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर की दबंगई... कार्यवाहक PMO से मारपीट, डॉक्टरों ने किया आधे दिन का वर्क सस्पेंड

Edited By Harman, Updated: 10 Sep, 2026 12:31 PM

high handed behavior by radiographer bahadurgarh trauma center acting pm attack

बहादुरगढ़ में ट्रामा सेंटर में  रेडियोग्राफर ने कार्यवाहक पीएमओ डॉ विनय देशवाल के साथ की मारपीट। ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के मामले में कार्रवाई की आशंका के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में एक रेडियोग्राफर द्वारा कार्यवाहक पीएमओ के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जो ट्रामा सेंटर के एक्स-रे रूम में रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद डॉक्टरों में रोष फैल गया और उन्होंने काम छोड़कर ट्रामा सेंटर के बाहर एकत्रित होकर विरोध जताया।

आरोप है कि कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल ट्रामा सेंटर के राउंड पर पहुंचे थे। इसी दौरान रेडियोग्राफर संदीप ने उनके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की आशंका थी और इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। डॉक्टरों के अनुसार, 8 सितंबर को भी आरोपी ने पीएमओ रूम में घुसकर डॉ. विनय देशवाल के साथ बदतमीजी की थी। इसके बाद अब राउंड के दौरान उनके साथ मारपीट की घटना सामने आई है।

घटना से नाराज एचसीएमएस एसोसिएशन ने आधे दिन का वर्क सस्पेंड कर दिया। डॉक्टरों ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। इतना ही नहीं सरकार से अस्पताल में एक स्थायी पुलिस चौकी बनाने की मांग भी की गई। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है और कार्यवाहक पीएमओ का मेडिकल भी करवाया गया है। डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के बाहर इकट्ठा होकर घटना के खिलाफ रोष जताया। वहीं, दोषी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग को लेकर सिविल सर्जन को भी लिखित शिकायत भेजी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य संस्थान में इस तरह की घटना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!