बहादुरगढ़: लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर पूर्व सैनिक ने ली खुद की जान, सामने आई ये वजह

Edited By Harman, Updated: 18 Sep, 2026 10:49 AM

ex serviceman takes his own life by shooting himself

हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर जान दे दी। वहीं अहले सुबह हुई इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

बहादुरगढ़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर जान दे दी। वहीं अहले सुबह हुई इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 80 वर्षीय रामफल के रूप में हुई है।  शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे के करीब उन्होंने अपने घर पर लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रामफल के शादीशुदा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि परिजनों ने बताया कि  रामफल पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!