नृशंस हत्याकांड ने दहलाया बहादुरगढ़: बालौर गांव में युवक की बेरहमी से हत्या, गले और छाती पर किए ताबड़तोड़ वार

Edited By Harman, Updated: 16 Sep, 2026 01:44 PM

bahadurgarh youth murdered in balaur village

बहादुरगढ़ में धारदार हथियार से वार कर एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक का शव बालौर गांव के सरकारी स्कूल के मुख्य प्रवेश गेट के पास स्थित प्याऊ के कमरे में मिला। मृतक की पहचान सौलधा गांव निवासी नीरज के रूप में हुई है।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ में धारदार हथियार से वार कर एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक का शव बालौर गांव के सरकारी स्कूल के मुख्य प्रवेश गेट के पास स्थित प्याऊ के कमरे में मिला। मृतक की पहचान सौलधा गांव निवासी नीरज के रूप में हुई है। उसके छाती और हाथ पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं। जिस सरकारी स्कूल में नीरज का शव मिला है, वह बहादुरगढ़ कोर्ट और लघु सचिवालय के पास स्थित है। नीरज गांव में खेती-बाड़ी का काम करता था।

बताया जा रहा है कि नीरज मंगलवार शाम को घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह पुलिस ने परिजनों को नीरज के शव मिलने की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई हकीकत, जो दिल्ली की अदालत में काम करते हैं, ने गांव के ही गौरव और उसके साथियों पर हत्या का शक जताया है। परिजनों के अनुसार, नीरज का गौरव और उसके साथियों के साथ पहले झगड़ा हुआ था। इस दौरान गौरव के पैर में भी चोट लगने की बात सामने आई है। बताया गया है कि गौरव के पिता ने नीरज के घर पहुंचकर परिवार को झगड़े की सूचना दी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में बहादुरगढ़ थाना प्रभारी सदर थाना एसएचओ मनोज कुमार ने कहा है कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!