बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 35वां दिन: 39 कर्मचारी बर्खास्त, रात के अंधेरे में कर्मचारियों ने रोका कूड़ा उठान

Edited By Isha, Updated: 09 Sep, 2026 09:13 AM

bahadurgarh sanitation workers  strike enters 35th day 39 workers sacked

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आज 35 वां दिन है। सरकार दावा कर रही कि उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों की 13 में से 12 मांगों को पूरा कर दिया है और कर्मचारियों को 60 साल तक सेवा सुरक्षा

बहादुरगढ़(प्रवीन कुमार धनखड़): हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आज 35 वां दिन है। सरकार दावा कर रही कि उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों की 13 में से 12 मांगों को पूरा कर दिया है और कर्मचारियों को 60 साल तक सेवा सुरक्षा की गारंटी भी दे दी है। बावजूद इसके हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी काम पर नही लौट रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने सख्ती भी दिखानी शुरू कर दी है। नोटिस के बाद भी काम पर नही लौटने वाले सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त करना शुरू कर रखा है।

 इसी कड़ी में बहादुरगढ नगर परिषद ने भी पालिका रोल के 20 सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। ठेकेदार ने भी 19 कर्मचारियों को निकाल दिया है। सरकार की इस सख्ती का असर भी हड़ताल को नही तोड़ पा  रहा है। रात के अंधेरे में शहर की सड़कों और गलियों में जमा कूड़े की सफाई के लिए निकले प्रशासनिक अमले को फिर से विरोध का सामना करना पड़ा है। 

कूड़े के ढेर और जेसीबी के बीच सफाई कर्मचारी खड़े हो गए । जेसीबी पर चढ़कर कूड़ा उठान को रोका गया। पुलिस की सख्ती के बाद कुछ जगहों से कूड़ा उठाया भी गया लेकिन उसका असर बेहद सीमित है। क्योंकि शहर का चप्पा चप्पा कूड़े के ढेरों से अटा पड़ा है, हर गली मोहल्ले और घर में लोग बिमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हाॅस्पिटल्स में वायरल के मरीजों की भी भरमार हो रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!