हांसी में सनसनी: साले पर फायरिंग करने वाला जीजा और भाई 1 घंटे में गिरफ्तार, 32 बोर की अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद

Edited By Isha, Updated: 09 Sep, 2026 08:51 AM

brother in law and brother who fired at brother in law arrested within 1 hour

हांसी शहर के न्यू मॉडल टाउन में पारिवारिक विवाद को लेकर सालों पर फायरिंग करने वाला जीजा और  उसका भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग की वारदात के बाद हांसी पुलिस ने महज एक घंटे के

हांसी(संदीप): हांसी शहर के न्यू मॉडल टाउन में पारिवारिक विवाद को लेकर सालों पर फायरिंग करने वाला जीजा और  उसका भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग की वारदात के बाद हांसी पुलिस ने महज एक घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। CIA-1 स्टाफ हांसी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने आरोपी बारू के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे न्यू मॉडल टाउन में पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान आरोपी बारू ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन हथियार से गोली नहीं चली।

फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से एक खाली खोल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच में शामिल कर लिया।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए CIA-1 स्टाफ हांसी ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और महज एक घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बारू और नरेश, निवासी गांव बास, हाल मॉडल टाउन हांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बारू के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में थाना शहर हांसी में आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!