Live in partner ने की थी महिला की नृशंस हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी चांदी उर्फ बब्बू को किया गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 16 Sep, 2026 08:27 PM

live in partner brutally murdered woman

: शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला रचना की हत्या के मामले का हांसी पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य

हांसी(संदीप): शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला रचना की हत्या के मामले का हांसी पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और महिला के लिव-इन पार्टनर चांदी उर्फ बब्बू को गिरफ्तार कर लिया है।

 डीएसपी (DSP) अक्षय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतका रचना अपने लिव-इन पार्टनर चांदी उर्फ बब्बू के साथ रह रही थी। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने रचना के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 वारदात के समय हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए आरोपी ने मृतका की 16 वर्षीय बेटी पर भी जानलेवा हमला कर उसे मारने की कोशिश की थी। घटना के बाद से महिला का 7 वर्षीय मासूम बेटा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया है।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर टीमें गठित कीं और मुख्य आरोपी चांदी उर्फ बब्बू को धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि हत्या के पीछे की मुख्य वजहों और विवाद के कारणों का पूरी तरह से पता लगाया जा सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!