क्राइम से दुकानदारी तक: 397 किलो चूरा पोस्त तस्करी में फरार था अभिषेक, भेष बदलकर बेच रहा था कोल्ड ड्रिंक... पुलिस ने किया अरेस्ट

Edited By Isha, Updated: 23 Sep, 2026 10:12 AM

wanted accused from rajasthan with a 15 000 bounty arrested

एंटी नारकोटिक्स सेल ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश अभिषेक को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पुलिस की नजरों से बचने के लिए भूनों में छिपकर कोल्ड ड्रिंक बेचने का काम कर रहा था। आरोपी के खिलाफ हिसार और

फतेहाबाद: एंटी नारकोटिक्स सेल ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश अभिषेक को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पुलिस की नजरों से बचने के लिए भूनों में छिपकर कोल्ड ड्रिंक बेचने का काम कर रहा था। आरोपी के खिलाफ हिसार और फतेहाबाद जिले में विभिन्न अपराधों के तहत पांच प्राथमिकी दर्ज हैं, जबकि वह राजस्थान के भरतपुर में नशा तस्करी के एक मामले में वांछित चल रहा था। फतेहाबाद पुलिस ने मंगलवार को उसे राजस्थान की भरतपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

भरतपुर पुलिस से इनपुट मिलते ही बिछाया जाल
डीएसपी भट्टू कलां जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी अभिषेक मूल रूप से फतेहाबाद के भूना स्थित वार्ड नंबर 13 का रहने वाला है। सोमवार को राजस्थान की भरतपुर पुलिस से गुप्त इनपुट मिलने के बाद एएनसी फतेहाबाद के प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल की अगुवाई में टीम का गठन किया गया और दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद भरतपुर पुलिस फतेहाबाद पहुंची और आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया।

397 किलो चूरा पोस्त बरामदगी मामले में था फरार
डीएसपी ने बताया कि नशा तस्करी के एक बड़े मामले में भरतपुर (राजस्थान) पुलिस ने अभिषेक पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वर्ष 2025 में उससे 397 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। इनामी घोषित होने के बाद आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए भूना में कोल्ड ड्रिंक बेचना शुरू कर दिया था। आरोपी केवल 12वीं कक्षा तक पढ़ा-लिखा है।

वर्ष 2010 से 2018 के बीच दर्ज हुए गंभीर मुकदमे
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अभिषेक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वर्ष 2010 से 2018 के दौरान हिसार और फतेहाबाद के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 5 एफआईआर दर्ज हुई थीं। इनमें मारपीट, घर में घुसकर हमला करना, लूटपाट और जुआ अधिनियम जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!