Haryana Road Accident: दिल्ली-पिलानी NH-709 पर ट्रक-कार की भीषण टक्कर, महिला और बच्चे की मौत; 3 घायल

Edited By Harman, Updated: 02 Oct, 2026 11:57 AM

haryana horrific collision between a truck and a car on the delhi pilani nh 709

हरियाणा के भिवानी से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। यहां ट्रक और कार की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायल सदस्य एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

भिवानी : हरियाणा के भिवानी से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। यहां ट्रक और कार की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायल सदस्य एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर गांव पोहकरवास के समीप हुआ है। हादसे में 6 वर्षीय बच्चे अर्णव और करीब 55 वर्षीय महिला सुलोचना की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नरहड़ पीर की दरगाह से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की ट्रक से  टक्कर हो गई। 

टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी में सवार एक मासूम बच्चे और एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरु कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!