टॉयलेट का बहाना, पुलिस को धक्का: हरिद्वार से लौटते ही स्नैचर ने की भागने की कोशिश, फिर ऐसे चढ़ गया हत्थे...

Edited By Isha, Updated: 02 Oct, 2026 06:08 PM

a snatcher tried to flee immediately upon returning from haridwar

कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां छीनने के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम आरोपी और उसके साथी को वारदात में इस्तेमाल सामान की बरामदगी के लिए हरिद्वार लेकर गई थी। वापस लौटते समय आरोपी ने...

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां छीनने के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम आरोपी और उसके साथी को वारदात में इस्तेमाल सामान की बरामदगी के लिए हरिद्वार लेकर गई थी। वापस लौटते समय आरोपी ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने दीवार से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। पुलिस ने उसे काबू कर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के बिलाई निवासी सतवीर सिंह के रूप में हुई है। 21 सितंबर की शाम न्यू शांति नगर निवासी एक बुजुर्ग महिला घर से घूमने के लिए निकली थी। शाम करीब 5 बजे जब वह वापस लौट रही थी, तो स्कूटी सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। उनमें से एक ने महिला से पूछा कि क्या यहां किसी का नया मकान बन रहा है। महिला ने इस बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने उसके कानों से दोनों बालियां झपट लीं और दोनों आरोपी स्कूटी पर फरार हो गए।

महिला की शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच सीआईए-1 को सौंपी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और सूचना के आधार पर 27 सितंबर को सतवीर सिंह और उसके साथी कर्मचंद निवासी भौरी, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की थी। अदालत के आदेश पर दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

साथी पर कई मामले दर्ज होने की जानकारी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कर्मचंद के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 30 मामले दर्ज हैं। इनमें स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और मारपीट से संबंधित मामले शामिल बताए गए हैं। पुलिस सतवीर सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। फिलहाल सतवीर का एलएनजेपी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!