होडल में तड़के 3 बजे गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद एक गिरफ्तार...2 फरार

Edited By Harman, Updated: 02 Oct, 2026 01:30 PM

police encounter with cattle smugglers at 3 am in hodal

होडल थाना अंतर्गत एवीटी हथीन और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक

पलवल (दिनेश कुमार) : होडल थाना अंतर्गत एवीटी हथीन और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक गोतस्कर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से ही दबोच लिया। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की तरफ भागने में कामयाब रहे। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में लूट आर आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि एवीटी हथीन प्रभारी तेजपाल अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें शुक्रवार सुबह तीन बजे सूचना मिली कि गोतस्करी और अवैध हथियार रखने के आसिफ, गुलाब और काला पुन्हाना रोड स्थित बिना नंबर की बाइक पर किसी के इंतजार में बैठे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपितों ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।

पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाते हुए आत्मरक्षा और आरोपितों को काबू करने के लिए पैरों पर निशाना साधकर गोलियां चलाईं। इसमें एक आरोपित के पैर में गोली लगी और वह नीचे गिर पड़ा। घायल आरोपित की पहचान बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के अरनिया निवासी आसिफ के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथी टप्पल निवासी गुलाब और बुलंदशहर निवासी कालाअंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भाग निकले।

पुलिस ने मौके से घायल आसिफ को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कट्टा, एक चला हुआ खाली खोल, दो जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है। घायल को इलाज के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार, आसिफ पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों में लूट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में करीब आठ मुकदमे दर्ज है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!