वर्दी पर दाग; Haryana में रिश्वत लेते डायल 112 के 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर रंगे हाथ दबोचे

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Oct, 2026 08:03 PM

a stain on the uniform two dial 112 policemen arrested in haryana for accepting

हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की

पलवल : हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की फरीदाबाद इकाई की पलवल टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने डायल 112 पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कॉन्स्टेबल हरीश और कॉन्स्टेबल दीपक के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता की स्कूटी छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद 9 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

पारिवारिक झगड़े के बाद घर से चला गया था शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ता के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को उसका अपने परिजनों के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह घर से चला गया। इस संबंध में उसके परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी थी। बाद में शिकायतकर्ता अपने एक दोस्त की एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान वहां डायल 112 की राइडर टीम पहुंच गई। पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया और स्कूटी लेकर वहां से निकल गया।

रास्ते में स्कूटी का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद उसे स्कूटी रास्ते में छोड़कर वहां से जाना पड़ा।

स्कूटी छोड़ने के बदले मांगी रिश्वत

शिकायत के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को कॉन्स्टेबल दीपक ने शिकायतकर्ता को फोन कर बुलाया। वहां उसकी मुलाकात कॉन्स्टेबल दीपक और कॉन्स्टेबल हरीश से हुई। दोनों पुलिसकर्मियों ने स्कूटी अपने कब्जे में होने की बात कहते हुए उसे छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 9 हजार रुपये तय हुई।

ACB ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा

शिकायत मिलने के बाद ACB की पलवल टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 1 अक्टूबर 2026 को पलवल में वंदे भारत स्कूल के पीछे एक निर्माणाधीन मकान के पास कार्रवाई करते हुए टीम ने कॉन्स्टेबल हरीश को शिकायतकर्ता से 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे आरोपी कॉन्स्टेबल दीपक को भी मौके पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

ACB ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 22, दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!