राशन उपभोक्ताओं के लिए राहत, Haryana में इन कार्डधारकों को मिल रहा दो महीने का इकट्ठा गेहूं, जानिए पूरी डिटेल

Edited By Isha, Updated: 19 Sep, 2026 04:55 PM

pink cardholders are receiving a combined two month supply of wheat

राज्य के राशन कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हरियाणा में अंत्योदय (गुलाबी राशन कार्ड) और बीपीएल (पीला राशन कार्ड) परिवारों के लिए खाद्यान्न

डेस्क: राज्य के राशन कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हरियाणा में अंत्योदय (गुलाबी राशन कार्ड) और बीपीएल (पीला राशन कार्ड) परिवारों के लिए खाद्यान्न वितरण को लेकर व्यवस्था तय कर दी गई है। इसके तहत पात्र परिवारों को निर्धारित मात्रा में गेहूं का वितरण किया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गुलाबी यानी अंत्योदय सरल राशन कार्ड धारक परिवारों को दो महीने का कुल 58 किलो गेहूं एक साथ वितरित किया जा रहा है। सरकार के इस कदम से राज्य के सबसे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जिससे वे एक साथ दो महीने के अनाज का प्रबंध आसानी से कर सकें। 

  वहीं, बीपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए भी तय मानकों के अनुसार खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है, जिसमें प्रति सदस्य के हिसाब से 9 किलो गेहूं दिए जाने का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। विभाग की ओर से सभी डिपो धारकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समयसीमा के भीतर सभी पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ राशन पहुँचाना सुनिश्चित करें। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!